विदिशा नगर: श्याम टेलर ने भाजपा कार्यालय में ली बैठक, संगठन की मजबूती पर दिया ज़ोर
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के विदिशा दौरे के दौरान भाजपा कार्यालय में गुरुवार दोपहर 2 बजे बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। इस मौके पर विदिशा विधायक मुकेश टंडन सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। टेलर ने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।