बदायूं: लालपुल खादर गांव में मजदूरी करते समय मजदूर को सांप ने काटा, हालत गंभीर
Budaun, Budaun | Jun 12, 2026 बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के खैरे गांव के रहने वाले 19 वर्षीय रिंकू पुत्र कुंवरपाल दातागंज क्षेत्र के लालपुल खादर गांव में मजदूरी करने गया था। मजदूरी करते समय उसे सांप ने काट लिया। तो उसका चचेरा भाई उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया है और उसका उपचार शुरू कर दिया है। उसकी हालत गंभीर है।