अरवल: अहमदपुर हरना गांव में डीजे बजाने को लेकर हुई मारपीट, सदर अस्पताल में कराया गया इलाज।
Arwal, Arwal | Mar 26, 2024 अहमदपुर हरना गांव में डीजे बजाने को लेकर मारपीट की घटना हुई जिसमें 6 लोग जख्मी हो गए ।जिनका सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। बताया जाता है कि गांव में डीजे पर जाति सूचक गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ। जिसके कारण मारपीट की घटना हुई, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।