अनूपपुर: एनएच-43 पर मवेशियों का जमावड़ा बना जानलेवा, हादसों का खतरा बरकरार
अनूपपुर से रामनगर तक नेशनल हाईवे-43 पर दिन-रात मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की जान पर लगातार खतरा मंडरा रहा है। हाईवे पर अचानक मवेशियों के आ जाने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है।