कासगंज: ढोलना थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम की काउंसिलिंग से बिखरते परिवार ने लिया साथ रहने का फैसला
थाना ढोलना क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम की पहल से एक टूटने की कगार पर खड़ा परिवार फिर से एकजुट हो गया। पुलिस ने काउंसिलिंग के माध्यम से पति वीरेंद्र और पत्नी प्रवेश के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर दोनों को आपसी सहमति से साथ रहने के लिए राजी किया। इस सराहनीय प्रयास की परिजनों ने भी प्रशंसा की।