जहानाबाद: निजामुद्दीन पुर से 10 वर्षीय बच्ची लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार
जहानाबाद के निजामुद्दीनपुर मोहल्ले से रविवार सुबह बच्चु यादव की 10 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी रविवार सुबह से लापता है। बच्ची घर के पास से अचानक गायब हो गई। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है और बोल नहीं सकती है। बच्ची ने पीला टी-शर्ट और भूरा रंग का पैंट पहन रखा है। किसी को बच्ची दिखे या जानकारी होने पर सूचना देने की अपील की गई है।