एटा: एटा के 18 विद्यालय कार्रवाई की जद में, दो वर्षों से परीक्षा में नहीं शामिल हुआ एक भी छात्र, कागजी स्कूलों पर गिरी गाज
Etah, Etah | Jun 19, 2026 एटा/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने प्रदेश में केवल कागजों पर संचालित हो रहे विद्यालयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 465 इंटर कॉलेजों की मान्यता समाप्त कर दी है। इस सूची में जनपद एटा के 18 विद्यालय भी शामिल हैं। बोर्ड की इस सख्त कार्रवाई से संबंधित विद्यालयों के प्रबंधकों में हड़कंप मच गया है, जबकि शिक्षा विभाग में भी हलचल ते