भदोही: भदोही कोतवाली क्षेत्र के बरमोहीनी गांव की दिव्यांग पीड़िता दूसरे दिन कुनबा सहित पहुंची कलेक्ट्रेट, न्याय की लगाई गुहार
भदोही कोतवाली क्षेत्र के बरमोहीनी गांव की दिव्यांग पीड़िता ने दूसरे दिन कुनबा सहित कलेक्ट्रेट पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मैं घर पर शाम को खाना बना रही थी कि पड़ोस का एक दबंग युवक आकर मेरे साथ दुर्व्यवहार करने लगा। जब इसकी शिकायत मैंने अपनी सास से की तो परिवार के लोग आए और उसका विरोध किए। जिस पर दबंग युवक ने सभी को मारपीट कर घायल कर दिया।