भदोही: दुर्गागंज क्षेत्र के सरायकंसराय रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक की मांग को लेकर ग्रामीणो ने 5 वें दिन भी किया प्रदर्शन।
दुर्गागंज क्षेत्र के सरायकंसराय रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक वह अंडर पास को लेकर ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन ।रेलवे क्रॉसिंग नहीं तो वोट नहीं के बैनर के साथ जमकर की नारेबाजी। ग्रामीणों ने कहा कि क्रॉसिंग न होने से 10 से 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है, और करीब दर्जनों गांवो को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है।