भदोही: मनरेगा के भुगतान को लेकर सुरियावा ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रधानों ने सीडीओ को सौपा ज्ञापन ।
मनरेगा के भुगतान को लेकर सुरियावा ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रधानों ने सीडीओ को सौपा ज्ञापन।प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि शासन के मंशानुरूप उच्च अधिकारियों के आदेश से मनरेगा का कार्य कराया गया था, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हो सका है, जिससे हम लोग काफी परेशान है और जो दुकानदारों का लेनी है उसे हम लोग दे नहीं पा रहे है।