खैरथल: खैरथल में घूमती गायों को पिकअप में भरकर भागे गो तस्कर, चार से पांच नकाबपोश बदमाश आए, पुलिस जांच में जुटी
खैरथल के वार्ड नंबर 35 में गो तस्करों ने गोवंश चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शी गजराज सिंह ने बुधवार सुबह 11:00 बजे बताया कि बिना नंबर की पिकअप में सवार चार से पांच नकाबपोश बदमाशों ने सुबह करीब 3:30 से 4:30 बजे के बीच सड़क पर घूम रही गायों को जबरन गाड़ी में भर लिया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस को भी सूचना दी गई।