मेरठ: मेरठ में PVVNL MD ने सपा नेताओं को बेतहाशा बिजली कटौती के मुद्दे पर वार्ता के लिए तीन घंटे कराया इंतजार
Meerut, Meerut | May 23, 2026 पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता से मिलने के लिए समाजवादी पार्टी के नेताओं को 3 घंटे इंतजार करना पड़ा।सपा विधायक अतुल प्रधान की पत्नी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान खुद ऊर्जा भवन पहुंची थी लेकिन एमडी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का हवाला देकर खेद व्यक्त कर दिया।सपाइयों ने VC रूम में ही पहुंचकर MD को शिकायत सुनाई।