इसुआपुर: इसुआपुर के महुली गांव का सड़क दुर्घटना में एक दैनिक मजदूर हुआ घायल।
Ishupur, Saran | Mar 4, 2024 स्थानीय थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी मुबारक अंसारी के पुत्र हाफिज अंसारी सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया । सोमवार को जानकारी के अनुसार वे मजदूरी कर पैदल घर लौट रहे थे कि इसी बीच सढ़वारा बाजार के पास एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए। वे बुरी तरह घायल हो गए।