नकुड: गंगोह श्मशान घाट मार्ग पर बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
आस्था और संवेदनाओं से जुड़े गंगोह श्मशान घाट मार्ग पर फैली बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ आज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा - क्रांति गो रक्षक दल के ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्मशान घाट रोड पर धरना देकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की - प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे हैं,