बिल्सी: बदायूं सांसद आदित्य यादव का बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में दौरा, बमेढ़ में PDA पंचायत व मृतकों के घर पहुंचे सांसद
Bilsi, Budaun | Jun 24, 2026 बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद आदित्य यादव ने बुधवार को बिल्सी विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनचौपाल के माध्यम से जनता से संवाद किया और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। आज बुधवार शाम लगभग 4:30 बजे सांसद आदित्य यादव का क्षेत्र में दौरा रहा।