सहारनपुर: सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन ने मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 6 से 10 अप्रैल तक रोष सप्ताह का आह्वान किया
उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन के आह्वान पर मजदूर विरोधी नीतियों के विरुद्ध 6 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक रोष सप्ताह मनाया जाएगा। सोमवार दोपहर 1:00 बजे यूनियन ने आरोप लगाया है कि सरकारी तंत्र रेलवे को पूरी तरह निजीकरण करने पर तुला है, जिसका उदाहरण नियमित कर्मचारियों का चूर का काम ठेकेदारों को देना है, जो श्रम नियमों के विरुद्ध है। रेलवे स्टेशन बेचे जा रहे हैं।