जतारा: कुर्रई: राजू ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में पत्नी और पिता को बताया जिम्मेदार, महिला आरोपी गिरफ्तार
टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इलाके के कुर्राई गांव से मामला सामने आया है। जहां पर बीते 3 अगस्त 2024 को राजू अहिरवार पिता दुर्जन अहिरवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। मृतक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला था। सुसाइड नोट में पत्नी व पिता को जिम्मेदार ठहराया गया था। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।