संगरिया: वार्ड 26 में जन सुनवाई केंद्र पर विधायक अभिमन्यु पुनिया ने की जन सुनवाई
आज गुरुवार दोपहर 12 बजे जन सुनवाई केंद्र पर विधायक अभिमन्यु पुनिया ने नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की। इस अवसर पर नागरिकों ने विधायक को विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। जिस पर विधायक ने उनको समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के हो रहे चुनाव को लेकर युवाओं ने उनसे मिलकर मार्गदर्शन लिया।