हाथरस: लेखपालों ने अतिरिक्त क्षेत्र का भूलेख बस्ता कार्यालय में किया जमा, मांगें पूरी न होने पर धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी
हाथरस के लेखपालों ने एकत्रित होकर अतिरिक्त क्षेत्र का भूलेख बस्ता तहसील कार्यालय में जमा करा दिया गया है। इस दौरान जनता के कार्यों में उत्पन्न होने वाली समस्याओं के लिए शासन प्रशासन को लेखपालों ने जिम्मेदार बताया है। भूलेख बस्ता जमा करने के दौरान लेखपालों ने कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी से अपनी बात रखते हुए समस्या बताई गई थी लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।