आंवला: सरस्वती विद्या मंदिर आँवला का वार्षिक निरीक्षण संपन्न, दल ने शिक्षण व्यवस्था और प्रशासनिक दक्षता का मूल्यांकन किया
Aonla, Bareilly | Dec 13, 2025 विद्या भारती की योजना के तहत सरस्वती विद्या मंदिर भुर्जी टोला, आँवला में शनिवार को दोपहर दो बजे दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य शिक्षा के मानकों का अवलोकन करना था, जिसमें शिक्षण व्यवस्था, प्रशासनिक दक्षता और संसाधनों के उपयोग का गहन मूल्यांकन किया गया।