आंवला: आंवला में विकास कार्यों की जांच के दौरान ठेकेदार ने धमकी दी, शिकायतकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग की
Aonla, Bareilly | Dec 12, 2025 आंवला में नगर पालिका के विकास कार्यों की जांच के दौरान ठेकेदार द्वारा शिकायतकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में शिकायतकर्ताओं ने शुक्रवार को दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री के नाम एक शिकायती पत्र एसडीएम आंवला विदुषी सिंह को सौंपा।