बेहट: बहलोलपुर चौकी के पास कार और स्कूली वेन की टक्कर में महिला सहित दो लोग घायल
बहलोलपुर पुलिस चौकी के निकट मंगलवार को तेज रफ्तार कार और स्कूली वैन की आमने-सामने की टक्कर में कार चालक समेत दो महिलाएं घायल हो गईं। गनीमत रही कि हादसे के समय स्कूली वैन में कोई बच्चा सवार नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।पपुलिस ने मोके पर पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचाया