शामली: सोंता रसूलपुर में युवती की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
Shamli, Shamli | May 23, 2026 शनिवार की दोपहर 3 बजे पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक 22 मई को थानाभवन क्षेत्र के गांव सोंता रसूलपुर में एक 22 वर्षीय युवती की हत्या की वारदात प्रकाश में आई थी। युवती के कमरे में कथित तौर पर उसका प्रेमी मौजूद था। एसपी ने पूरी वारदात संबंध में जानकारी दी है। पुलिस द्वारा 2 आरोपियों पर केस दर्ज कर मुख्य आरोपी अली मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है।