गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, प्रदर्शन को देखकर गायब हो गए विभाग के अधिकारी
गोविंदगढ़ के सहायक अभियंता कार्यालय पर महिलाओं के द्वारा पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया गया। महिलाओं का आरोप था कि पिछले एक सप्ताह से उनके घर में पानी पहुंच रहा है। विभाग के कनिष्ठ अभियंता का कहना था की मोटर खराब होने के कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई महिलाओं के द्वारा जलदाय विभाग के अधिकारी और सरकार खिलाफ नारेबाजी की गई।