बेंगाबाद: बेंगाबाद में गुजरात साइबर पुलिस ने की छापेमारी, तीन युवक हिरासत में; साइबर अपराध मामले में पूछताछ जारी
बेंगाबाद थाना क्षेत्र में रविवार को सुबह 8 बजे गुजरात साइबर पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई साइबर अपराध से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में की गई है।