धामपुर: रेहड़ क्षेत्र से किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Dhampur, Bijnor | Jul 10, 2026 शुक्रवार की सांय करीब 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक रेहड़ क्षेत्र से एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस मामले में किशोरी को सकुशल बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उससे पूछताछ की।आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।