घाटमपुर: न्यायालय के आदेश पर 230 दिन बाद मुकदमा दर्ज, घाटमपुर पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई, दुर्घटना में घायल हुए थे दो लोग
घाटमपुर थाने में न्यायालय के आदेश पर 230 दिन बाद दुर्घटना का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।घाटमपुर की गुड्डन देवी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर घाटमपुर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था।थाना प्रभारी ने सोमवार शाम 5बजे बताया न्यायालय के आदेश पर बोलेरो और उसके अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।दुर्घटना में दो लोग घायल हुए थे।