घाटमपुर: घाटमपुर में मधुमक्खियों के हमले से एक युवक की हुई मौत
घाटमपुर में एक दर्दनाक घटना में मधुमक्खियां के हमले से रफीक नाम के युवक की मौत हो गई। रफीक कबाड़ बिन रहा था और अचानक मधुमक्खियां के छत्ते से निकली मधुमक्खियां ने उस पर हमला कर दिया। थाना प्रभारी ने रविवार शाम 7:00 बजे बताया घायल अवस्था में युवक को सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।