रामपुर: सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चमरौआ का मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने किया औचक निरीक्षण
Rampur, Rampur | Nov 3, 2025 सोमवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (PHC), चमरौआ में लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण में पता चला कि पूर्व दिवस 1 नवंबर को 174 नए मरीजों का पंजीकरण हुआ था। हालांकि, डॉट्स प्रयोगशाला, पैथोलॉजी लैब को चेक किया गया।