बयाना: बयाना में रॉयल्टी नाके पर कर्मचारियों से मारपीट, खनिज ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने पर हुआ हमला
बयाना कस्बे की कुंडा स्थित रॉयल्टी नाके पर खनिज सामग्री से भरे ट्रैक्टरों को जांच के लिए रोकने पर कर्मचारियों से मारपीट की गई। इस हमले में दो कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें बयाना उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत पर 10 नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।