सुल्तानगंज थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहाबाद गांव में छापेमारी कर दो गैर-जमानती वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि न्यायालय से प्राप्त आदेश के बाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर विशेष टीम का गठन कर शाहाबाद गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस