मुरैना नगर: मुरैना: पुलिस की नाइट कॉम्बिंग गश्त में 135 अपराधी दबोचे, वारंटियों पर कसा शिकंजा
मुरैना में बीती रात पुलिस ने नाइट कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। 222 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने जिलेभर में एक साथ कार्रवाई की। इस दौरान 26 स्थायी वारंटी, 102 गिरफ्तारी वारंटी और 2 इनामी बदमाश सहित कुल 135 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 23 हिस्ट्रीशीटर और 9 जिलाबदर अपराधियों की भी जांच की गई। अभियान से अपराधियों में डर का माहौल बना।