झांसी: झांसी में बिजली के प्रीपेड मीटर के खिलाफ कांग्रेस ने किया हल्लाबोल, आमरण अनशन की दी चेतावनी
Jhansi, Jhansi | Apr 13, 2026 शहर में बिजली के प्रीपेड मीटरों ने जनता की नाक में दम कर रखा है। जनता की इस परेशानी को लेकर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में वार्ड-वार्ड अभियान चलाकर बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर को सोमवार दोपहर करीब 1 बजे ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस का आरोप है कि विभाग के पास पोस्टपेड को प्रीपेड में बदलने का कोई आधिकारिक आदेश नहीं है।