अमरोहा: अमरोहा में स्कॉर्पियो सवार युवक ने घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, मची भगदड़, केस दर्ज
Amroha, Amroha | Apr 26, 2026 अमरोहा जिले के रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव बागडलपुर माफी में कल बीते शनिवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्कॉर्पियो से उतरकर सचिन उर्फ मुनेंद्र पुत्र सतवीर ने सर्वेश देवी पत्नी स्वर्गीय सतपाल सिंह के घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस फायरिंग से गांव में दहशत मच गई।