चकाई: चकाई मुख्य चौक पर टैंकर और स्कॉर्पियो में भीषण भिड़ंत, बोकारो के चार लोग गंभीर रूप से घायल
Chakai, Jamui | Jul 2, 2026 चकाई थाना क्षेत्र के चकाई मुख्य चौक पर गुरुवार सुबह करीब 6 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ विपरीत दिशा से आ रहे एक रिफाइन टैंकर और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल झारखंड के बोकारो के रहने वाले हैं, जो एक स्कॉर्पियो में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने झाझा ज