औरैया: विकासखंड क्षेत्र के ग्राम राजंदाजपुर में एसडीएम के नेतृत्व में ₹22 लाख कीमत की जमीन को कराया गया कब्जा मुक्त
औरैया जनपद में प्रशासन द्वारा अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह अभियान सदर तहसील के ग्राम राजंदाजपुर में चलाया गया, जहां सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। प्रशासनिक टीम ने थाना औरैया के पुल