धमतरी: खेत गए एक युवक और महिला पर जंगली सूअर ने किया हमला, अस्पताल में इलाज जारी
मिली जानकारी के अनुसार अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारी निवासी हिलेश ध्रुव और कौशल्या बाई ध्रुव आज अपने खेत तरफ गए थे। तभी अचानक जंगली सूअर ने आकर दोनों के ऊपर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए धमतरी अस्पताल में लाया गया जहां पर दोनों का इलाज जारी है।