आनी: अंडर-19 छात्र वर्ग में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी बना ओवरऑल चैंपियन
Ani, Kullu | Jun 22, 2024 आनी खण्ड की अंडर 19 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। खंड प्रभारी डीपी सुशील ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में 18 स्कूलों के 320 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी ओवरऑल चैंपियन बना। डीपी नील ठाकुर की अगुआई में आनी कब्बड़ी, खोखो, वॉलीबॉल में विजेता रहा।