चाईबासा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की उपस्थिति में सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी का प्रशिक्षण का आयोजन
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करें । प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने सभी को EVM का हैंड्स ऑन ट्रेंनिंग करने सहित अन्य बिंदुओं पर उचित दिशा निर्देश दिया गया। प्रथम दिवसीय प्रशिक्षण में लगभग 230 सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी को मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनर्स के द्वारा प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम डेमोंसट्रेशन कराते हुए वोटिंग प्रक्रिया को समझाया गया। सभी को चयनित रूट के अनुसार पोलिंग पार्टी को लेकर जाने के बारे में बताया गया।