बहरोड़: बहरोड के लोकल वाहनों को टोल में छूट देने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पर किया विरोध प्रदर्शन
Behror, Alwar | May 22, 2026 बहरोड़-कुंड स्टेट हाईवे स्थित रोडवाल टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह कान्हावास गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने स्थानीय वाहनों को टोल में छूट देने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने टोल बूथों का घेराव कर दिया और कई वाहनों को बिना टोल दिए निकलवाना शुरू कर दिया, जिससे टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रदर्शन सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ।