बीजपुर में आगामी होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बीजपुर पुलिस ने संभावित अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। सोमवार को शांति भंग की आशंका के मद्देनज़र पुलिस ने छह व्यक्तियों को धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।