सहारनपुर: सदर बाजार थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी का किया खुलासा, 1 आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना सदर बाजार पुलिस ने रविवार दोपहर 2:00 बजे मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए औजपुरा निवासी गीता के घर से चोरी की घटना का अनावरण कर एक आरोपी गिरफ्तार किया। प्राप्त तहरीर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा पानी की मोटर, गैस सिलेंडर, स्पीकर कॉलम व छत का पंखा व अन्य सामान चोरी करने की सूचना दी गई थी।