नगर नौसा: फजिलापुर गांव में सर्पदंश से महिला घायल, अस्पताल में भर्ती
नगरनौसा थाना क्षेत्र के फजिलापुर गांव में सर्पदंश की घटना सामने आई है। गांव निवासी नन्दु प्रसाद की 65 वर्षीय पत्नी प्रमीला देवी को सांप ने डस लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, महिला की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।