🌳 समस्तीपुर के लाटबसेपुरा में प्रकृति की अनमोल धरोहर!
वार्ड संख्या 8 में स्थित यह विशाल बरगद का पेड़ करीब 200 वर्ष पुराना बताया जाता है। अपनी सैकड़ों जटाओं और विशाल आकार के कारण यह पेड़ लोगों को आकर्षित करता है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस ऐतिहासिक बरगद के आसपास बुनियादी सुविधाएं विकसित कर इसे पर्यटन केंद्र के रूप में पहचान दी जाए, तो यह समस्तीपुर जिले का एक प्रमुख आकर्षण बन सकता है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि इस प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित करते हुए इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए, ताकि क्षेत्र की पहचान बढ़े और स्थानीय लोगों को भी लाभ मिल सके।
📍 लाटबसेपुरा पंचायत, समस्तीपुर
#Samastipur #Latbasepura #BanyanTree #Tourism #BiharTourism #Nature #AshirwadNews #LocalNews #HeritageTree #ViralNews
Samastipur, Samastipur | Jun 15, 2026