बड़ागांव धसान: अवैध रेत के परिवहन पर तहसीलदार ने की कार्रवाई: एक ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, राज्यस्व विभाग द्वारा कार्रवाई जारी
टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव में अवैध रेत के परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बड़ागांव क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन की सूचना मिलने पर तहसीलदार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जांच के दौरान रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर बड़ागांव थाने में सुरक्षित रखवा दिया गया। मामले में राजस्व विभाग द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।