शाहजहांपुर (जलालाबाद): जनपद में जलालाबाद-कटरा हाईवे का निर्माण कर रही सूर्य कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड विवादों के घेरे में है। कंपनी पर सिक्योरिटी गार्डों और मजदूरों का लाखों रुपये का वेतन हड़पने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं।