जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से अमेठी पुलिस ने आज व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह अभियान जिले के सभी थानों द्वारा संचालित किया गया। “मिशन शक्ति” के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को ध्यान में रखते हुए किया गया।