भदोही: जिले में जुम्मे की नमाज और डॉ. अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर पुलिस रही चौकन्ना, शांति व्यवस्था के लिए ड्रोन से हुई निगरानी
भदोही में जुम्मे की नमाज और डॉ. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर शांति और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण और थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा क्यूआरटी बल, पीएसी और स्थानीय पुलिस बल के साथ रुटमार्च और पैदल गश्त किया जा रहा है।