भिंड नगर: अटेर रोड पर फैली गंदगी सफाईकर्मियों ने हटाई, पार्षद मनीष पुरोहित की पहल पर चला सफाई अभियान
भिंड शहर के अटेर रोड क्षेत्र में सड़क किनारे फैली अत्यधिक गंदगी और कचरे के ढेरों से स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। स्थानीय लोगों को भी इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय पार्षद मनीष पुरोहित ने गुरुवार सुबह 11 बजे नगर पालिका सीएमओ यशवंत वर्मा से चर्चा कर तत्काल सफाई कराने की मांग की।