इटावा: वृंदावन धाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर 11 मन पंचामृत से भगवान का अभिषेक, कई राज्यों के श्रद्धालु हुए शामिल
Etawah, Etawah | Sep 4, 2026 छैराहा वृन्दावन धाम श्री राधाबल्लभ मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व श्रद्धाभाव के साथ आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस पावन अवसर पर लडडू गोपाल का 11 मन दूध दही से बनाए गए पंचामृत से महाभिषेक किया गया। अभिषेक के समय साक्षात बृज धाम सा नजारा देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में जिले के ही नहीं बल्कि कई राज्यों से श्रद्धालु महाभिषेक में हुए शामिल